Skip to main content
बच्चो ने लिया जल संचयन व स्वच्छता का संकल्प

राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप व जल संचयन के प्रति किया जागरुक





प्रतापगढ़- विकासखण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत जे पी एकेडमी दिलीपपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ द्वारा स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप एवं जल संरक्षण के प्रति बच्चो के बीच मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया साथ ही स्वच्छता व जल संरक्षण के विषय में जाना साथ ही सभी बच्चों ने रैली निकाल कर  समाज में स्वच्छता का संदेश भी दिया।
 एन वाई वी एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ प्रमुख श्लोक मिश्र ने कहा कि स्वच्छता अपना कर हम पर्यावरण को शुद्ध रख सकते हैं यदि हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा  तो हम एक स्वस्थ जीवन  व्यतीत कर सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरणीय स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है हम कहीं भी कूड़ा करकट को इधर उधर ना भेजें डस्टविन का प्रयोग करें, खाना खाने से पहले हाथ धुलकर ही खाना खाएं साथ ही उन्होंने स्वच्छता के विषय में बच्चों को अनेकों जानकारियां दी उन्होंने बच्चों से जल संरक्षण पर बात करते हुए कहा की वर्षा जल का संचय कर हम अपने भूगर्भ जल को मेंटेन कर सकते हैं जिससे भविष्य में आने वाली जल संकट की समस्या को रोका जा सकता है। जिसके लिए हमें  हरे पेड़ों को बचाने व पौधों को लगाने की आवश्यकता है
उन्होंने बच्चों से अपील की जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी धरती से निकाले जिससे हमारा भूगर्भ जल बर्बाद ना हो इसी क्रम में सभी बच्चों को  पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया साथी सभी बच्चों ने अनावश्यक जल की बर्बादी को रोकने व पांच-पांच पौधे लगाने  का संकल्प लिया।
 इस मौके पर  हरिशंकर उपाध्याय, मिथिलेश गौतम, संजय गौतम, आरती यादव, बबीता, दीपा, साक्षी, स्तुति मिश्रा, जैनेंद्र मिश्र, योगेंद्र सिंह, नेहा पांडे, रजनी तिवारी, सरला पांडे, सरला श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।