Skip to main content
भूजल संकट से मुक्ति के लिए पौधरोपण जरूरी-डीएफओ
--------------------------
प्रतापगढ़- मांधाता थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खरवई में वृक्ष महाकुंभ का आयोजन कर लोगों को जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाघ सहित सभी प्रकार के वन्यजीवों की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कॉलेज की लगभग एक हजार छात्राओं ने अपने हाथ से कॉलेज परिसर में जामुन, शीशम, सागौन, सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और उनकी रक्षा के लिए सभी को प्रेरित किया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी ने सभी को पौधरोपण के साथ ही धरती पर जीवन के लिए बूँद बूँद पानी बचाने की शपथ दिलाई।
कॉलेज में आयोजित पर्यावरण चेतना शिविर को सम्बोधित करते हुए डीएफओ बी आर अहिरवार ने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा करनी होगी।जिससे धरती पर जल सांस और भोजन की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि भूजल की समस्या से मुक्ति के लिए पौधरोपण और उनकी सुरक्षा जरूरी है।
परियोजना निदेशक डीआरडीए दया राम यादव ने कहा कि पानी के बिना जीवन जीना असम्भव है।जल शक्ति अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के 12 ब्लॉक भूजल स्तर के लिहाज से डार्क ज़ोन में हैं।जहां पर भूजल हमारी पहुँच से दूर होता जा रहा है।हमें स्वयं के साथ ही भावी पीढ़ियों के लिए जल बचाना होगा।जल शक्ति अभियान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी द्वारा उलेखनीय योगदान की उन्होंने सराहना करते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि हमारी तीन बड़ी आवश्यकताओं में सबसे मुश्किल पानी के साथ है।हमें हर हाल में धरती पर जल की सुरक्षा करनी होगी।उन्होंने कहा कि पैसे से ज्यादा कीमती है जल।एक समय ऐसा आने वाला है कि हमारे पास पैसा तो होगा पर पानी पीने को नहीं मिलेगा।उन्होंने सभी से जलवायु परिवर्तन को रोकने और वन्यजीवों की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का आह्यवआह्यवाहन किया।
सभी लोगों ने जय प्रकृति जय जगत के नारे का उदघोष कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
इसके पूर्व ग्राम प्रधान खरवई त्रिभवन सिंह, ग्राम प्रधान मल्हूपुर अनुराग मिश्र ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण के साथ ही पौधे भेंटकर हरित स्वागत किया।
इस मौके पर विश्वनाथ प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, आशीष सिंह, करुणेश सिंह, पुष्पा जायसवाल, आलोक तिवारी, डॉ राकेश प्रताप सिंह, आभा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।