Skip to main content

Nokia Mobile Fan Festival: फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट समेत कई अन्य ऑफर्स मिल रहे नोकिया स्मार्टफोन पर


HMD Global ने भारत में Nokia Mobile Fan Festival को शुरू कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा शुरू किए नोकिया मोबाइल फैन फेस्टिवल में नोकिया स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिल रहे हैं। Nokia 8.1 और Nokia 7.1 स्मार्टफोन के साथ 4,000 रुपये का सुनिश्चित गिफ्ट कार्ड जीत सकते हैं। इसके अलावा कंपनी एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और दोनों फोन पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। Nokia 3.2 और Nokia 4.2 के साथ भी अन्य ऑफर्स के अलावा 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिलेगा।

ऊपर बताए गए स्मार्टफोन के साथ ऑफर्स नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 और 25 जुलाई के लिए ही उपलब्ध हैं। नोकिया 8.1 की कीमत 19,999 रुपये है और इस हैंडसेट के साथ 4,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड जीतने के लिए आपको प्रोमो कोड ‘FANFESTIVAL' का इस्तेमाल करना होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इसी प्रोमोकोड का इस्तेमाल नोकिया 7.1 के लिए भी किया जा सकता है।


दोनों स्मार्टफोन पर मिलने वाले अन्य ऑफर्स की अगर बात करें तो 10 प्रतिशत एक्सचेंज डिस्काउंट, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा और एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट शामिल हैं। एयरटेल ग्राहक अतिरिक्त डेटा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, 249 और 349 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 360 जीबी तक अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि गिफ्ट कार्ड और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर केवल 25 जुलाई तक ही मान्य हैं। इसके अलावा, फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर केवल स्मार्टफोन खरीदने के छह महीने की अवधि तक ही मान्य होगा। नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 के साथ 1,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिल रहा है लेकिन इसके लिए आपको ‘FANFESTIVAL' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।

इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, 2,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक (वोडाफोन और आइडिया सब्सक्राइबर के लिए) और 31 जुलाई से पहले हैंडसेट की खरीद पर वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगी। बता दें कि नोकिया मोबाइल फैन फेस्टिवल ऑफर सभी स्टोरेज और कलर वेरिएंट के लिए वैध है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।