Skip to main content

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 345 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल Dlight News


Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने नया 1,188 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान लंबी वैधता और अन्य ऑफर्स के साथ आता है। बीएसएनएल के नए प्लान का नाम 1,188 रुपये मथुरम प्रीपेड वाउचर है। इसे बीएसएनल की तमिलनाडु वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत लाया गया है। यह 90 दिनों तक उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैधता 345 दिनों की है। लेकिन इस दौरान बहुत ज़्यादा डेटा नहीं मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल ने हफ्ते भर पहले ही 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड प्लान आंध्र-प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में उतारे थे।

BSNL के नए 1,188 रुपये वाले मथुरम प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 345 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 1,200 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।
 
प्लान को तमिलनाडु में लाइव कर दिया गया है। 5 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद सब्सक्राइबर्स को इंटरनेट के लिए 25 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से शुल्क देना होगा। बीएसएनएल टेलीसर्विसेज ब्लॉग ने इस नए प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। बता दें कि यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत उतारा गया है। फिलहाल, साफ नहीं है कि बीएसएनएल अपने इस प्लान को अन्य टेलीकॉम मार्केट में लाएगी या नहीं।

बीएसएनएल द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 1,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 50 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। 1,001 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की भी वैधता 270 दिनों की है। लेकिन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 9 जीबी डेटा और 270 एसएमएस मिलता है।



Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।