Skip to main content

BJP नेताओं की गुंडागर्दी: टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा, CCTV में कैद पूरा मंजर

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का दो स्थानीय बीजेपी नेताओं से 
टोल टैक्स मांगना महंगा पड़ गया. नेताओं ने अपने चमचों के साथ मिलकर कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यह दबंगई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जेवर टोल प्लाजा के सुपरवाइजर की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर अब आरोपियों को ढूंढा जा रहा है.सुपरवाइजर अमित कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि जेवर से नोएडा की और जाने वाले टोल प्लाजा के बूथ पर टोल टैक्स कलेक्टर परमवीर, विनोद, कुलदीप और वह खुद ड्यूटी पर तैनात थे. उसी समय एक फोर्ड गाड़ी और स्कॉर्पियो गाड़ी में संजीव शर्मा और विजय भाटी, अपने-अपने साथियों के 
साथ वहां टोल प्लाजा पर आए और बिना शुल्क दिए गाड़ियों निकालने को कहा. टोल टैक्स कलेक्टर कुलदीप ने उन्हें मुझसे (अमित कुमार) बात करने को कहा, इस बात पर वे लोग नाराज होकर अपने साथियों के साथ बूथ की ओर बढ़े, लेकिन तब तक मैं वहां पहुंच गया और मैंने उनकी गाड़ियों को निकलवा दिया. लेकिन वे गाड़ियों को लेकर कुछ दूरी पर पार्क करके वापस आए और गाली-गलौज करते हुए हम पर टूट पड़े. सभी लात और जूतों से पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी और कहा आगे से अगर हमारी गाड़ी 
रोकने की कोशिश की इसी प्रकार से पिटोगे.जेवर टोल प्लाजा के सुपरवाइजर की शिकायत जेवर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर अब उनकी तलाश कर रही है. विजय भाटी और संजीव दोनों जिला और मंडल स्तर के नेता हैं जो बीजेपी से जुड़े हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।