Skip to main content

Dlight News Pratapgarh Ri By Dharmendra kumar

स्वास्थ्य विभाग में दूसरे के नाम पर नौकरी करते गिरफ्तार।



स्थानीय सांगीपुर सी,एच, सी, में लगभग तीन वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सरकार की आंख में धूल झोककर सरकारी एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्य कर रहे युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जांच करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दे युवक देवेश पाल पुत्र रामकुमार पाल निवासी पहाड़ गंज कायमगंज फरुखाबाद ने अंकित सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सदर हरदोई के आई,डी, व नाम पर अपना फोटो लगाकर ग्यारह जुलाई दो हजार सोलह से सांगीपुर अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।देवेश इलाहाबाद बैंक सांगीपुर में अंकित सिंह के नाम पर अपना खाता खुलवा रखा था और चेकबुक के लिए अप्लाई किया था जो बैंक ने अंकित के आई,डी, पर जानकारी किया तो अंकित को मालूम हुआ कि मेरे नाम पर कोई और नौकरी कर रहा है।

जिस पर अंकित ने जानकारी किया और सांगीपुर अस्पताल के अधीक्षक को फोन पर जानकारी दिया।यह सुन अधीक्षक सन्न रह गए और मुख्य चिकिसाधिकारी व जिलाधिकारी को सूचना दिया ।आनन फानन में सोमवार की दोपहर जिला से स्वास्थ्य विभाग की टीम में ए,सी,ओ,डॉ, सी,पी,शर्मा,जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर,पी,सिंह,आयुष्मान अधिकारी सुधाकर व अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पहुंचकर जांच किया और देवेश से पूंछ तांछ करने पर व कागजात मांगने पर आना कानी करने लगे जिस पर जांच टीम ने पुलिस को सूचना दिया और पुलिस पहुंचकर गिरफ्तार कर थाने ले गई।
पूंछ तांछ में अपना नाम देवेश पाल पुत्र रामकुमार पाल निवासी  पहाड़गंज कायमगंज फरुखाबाद बताया।अपनी शिछा इण्टर पास बताया जो एक्सरे टेक्नीशियन नही था।बताया लखनऊ निवासी युवक ने पांच लाख रु, लेकर नौकरी दिलवाया था।
अंकित सिंह पुत्र राम सिंह को फोन पर जानकारी करने पर हरदोई के सिरसा अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर नौकरी कर रहा है।
ए, सी,ओ,डॉ, सी,पी, शर्मा का कहना है ।अंकित सिंह के नाम पर चार लोग अलग अलग जिला में इसी पद पर नौकरी कर रहे है जो सरकार के आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे है।
अधीक्षक अभिषेक सिंह ने थाने में 420 धोखाधड़ी की तहरीर देवेश पाल के नाम दिया है।
देवेश की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।इसके एक वर्ष की लड़की है।
लगभग चार माह हुआ देवेश पाल के पिता की मौत हो गई है।उसी में घर गया था ।और सावन में गुड़िया के तेव्हार में घर जाने की  तैयारी बना रहे थे ।किंतु घर जाने के पहले जेल जाना हुआ यह पता नही था।.                             धमेंद्र दुबे की रिपोर्ट ्््

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।