Skip to main content

नोएडा: बारिश के कारण गौशाला की दीवार गिरी, 8 गोवंश की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा गायें घायल Dlight News

नोएडा: 
उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के फलैदा गांव में बनाए गए गौशाला की दीवार आज बारिश के चलते ढह गई, जिससे इस घटना में 8 गोवंश की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से ज्यादा गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस मामले में जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने एडीएम वित्त के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी गौतमबुध नगर बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि लावारिस घूम रहे गोवंश को एक जगह रखने के लिए थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव में एक गौशाला बनाई गई है. उन्होंने बताया कि उक्त गौशाला को बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जिला प्रशासन ने जमीन मुहैया कराई थी, जबकि इसके 
निर्माण और रखरखाव का कार्य यमुना प्राधिकरण कर रहा हैं. 
डीएम ने बताया कि शनिवार दोपहर को हुई बारिश के चलते उक्त गौशाला की दीवार ढह गई, जिसमें दबकर 8 गायों की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन से ज्यादा गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्होंने बताया कि मृत गायों में कुछ बीमार भी चल रही थी. डीएम ने बताया कि इस घटना में किसका कितना दोष है, तथा इसके निर्माण में क्या खामियां रही, इस बात को ध्यान में रखते हुए एडीएम वित्त के नेतृत्व में जांच के आदेश दिये गए हैं. सिंह ने बताया कि 15 दिन के अंदर न्यायिक जांच की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. डीएम ने बताया कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के कई जिलों के आला अफसरों के खिलाफ गोवंश की सही से देखभाल ना करने की वजह से कठोर कार्रवाई की थी.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।