Skip to main content

Nokia 220 4G और Nokia 105 फीचर फोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन Dlight News


Nokia 105 और Nokia 220 फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने घोषणा की है कि नोकिया 105 उर्फ नोकिया 105 (2019) और नोकिया 220 की बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। Nokia 105 के नए अवतार में पॉली कार्बोनेट बॉडी है और इसके तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। यह फोन नोकिया सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर चलता है। दूसरी ओर, नोकिया 220 4जी नए डिजाइन को स्पोर्ट करता है लेकिन इसमें Nokia 220 के लिए कुछ स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

याद करा दें कि नोकिया 105 को 2013 में लॉन्च किया गया था। इस फीचर फोन में 1.45 इंच की टीएफटी स्क्रीन (128x128 पिक्सल) है और यह नोकिया सीरीज़ 30 ऑपरेटिंग सिस्टम और 800 एमएएच की बैटरी से लैस है। Microsoft ने 2015 में नोकिया 105 के नए वर्जन को सीरीज़ 30+ ओएस के साथ जारी किया था। नोकिया 220 को पहली बार 2014 में लॉन्च किया गया था और अब इसके नए 4G मॉडल को उतारा गया है। इसके अलावा भी नए मॉडल में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
 

Nokia 105, Nokia 220 4G की कीमत

एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, नोकिया 105 की कीमत 13 यूरो (लगभग 1,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अगस्त में शुरू होगी और यह ब्लू, पिंक और ब्लैक रंग में मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि पहले इसे कौन-कौन से मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। नोकिया 220 4जी की कीमत 39 यूरो (लगभग 3,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अगस्त के मध्य से शुरू होगी और यह ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा।

 

Nokia 105, Nokia 220 4G specifications

नोकिया 105 उर्फ नोकिया 105 (2019) के लेटेस्ट वर्जन में 1.77 इंच की QQVGA (120x160 पिक्सल) स्क्रीन है और यह सीरीज़ 30+ ओएस पर चलता है। इसमें एक माइक्रो-यूएसबी 1.1 पोर्ट, 2जी कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो और फोन में जान फूंकने के लिए 800 एमएएच की बैटरी शामिल है। इसके अलावा फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और मिनी-सिम स्लॉट (डुअल-सिम सपोर्ट केवल चुनिंदा मार्केट में) के साथ आता है।


नोकिया 220 4जी में 2.4 इंच की QQVGA (120x160 पिक्सल) स्क्रीन है और यह फीचर ओएस पर चलता है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट, नैनो-सिम कार्ड स्लॉट (चुनिंदा बाजारों में डुअल-सिम सपोर्ट), 4जी के साथ 2जी फॉलबैक, ब्लूटूथ 4.2 और रियर वीजीए कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 1200 एमएएच की बैटरी, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।