Skip to main content
राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
ब्यावरा. शहर की एक मात्र अधिकृत नृसिंह गौ-शाला में नगर पालिका द्वारा बनाई गई नालियों को लेकर विवाद छिड़ गया है। गौ शाला के बीचों-बीच से अंजनीलाल मंदिर के सामने से आई नालियों को ठेकेदारों ने खुला छोड़ दिया। इससे उसमें गाय गिर-पड़ रही है। ठेकेदारों ने भी वहां स्लोप बनाने से मना कर दिया। इस पर गौ शाला सदस्यों ने नपा में शिकायत दर्ज करवाई और सोशल मीडिया पर इसे वायरल भी किया है।



ब्यावरा दरअसल, गौ-शाला में नाली निर्माण से पहले स्लोप बनाने की शर्त थी ताकि वहां गायों को निकलने में दिक्कत न हो लेकिन अब ठेकेदारों ने स्लोप बनाने से इनकार कर दिया। इससे परेशान गौ शाला सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यह काम प्राथमिकता से करवाएं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जो टंकी उक्त ठेकेदारों ने बनाई है उसमें रेत की जगह चूरी डाली गई। रेत तो कहीं भी उपयोग में नहीं लाई गई। इससे पानी डालते ही उक्त टंकी लीकेज हो गई। नपा द्वारा लाखों रुपए लगाकर बनाई गई टंकी गौ शाला के भी काम नहीं आई।

वायरल की ठेकेदारों की मनमानी
ब्यावरा नगर पालिका द्वारा कहा कहा गया कि गौ शाला में अच्छा निर्माण हो पर नाली संबंंधित काम में ठेकदारों की कमीशनखोरी साफ-साफ दिख रही है। पूर्व पार्षद घनश्याम वर्मा और सुभाष पालीवाल से कहा गया कि नाली में आप स्लोप डालो ताकि इसमें गौ माता गिर रही है तो गौ शाला सदस्यों को धमकी दी गई कि नहीं डालना स्लोप, हमारे अधिकारी ने मना किया है और ज्यादा कुछ बोले तो अब नगर पालिका से कुछ भी काम करवा के बता देना, देखते हैं हम। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हुई थी, जिसमें नपा की अनदेखी उजागर की गई थी।

...और कुछ इस तरह के कमेंट्स आए पोस्ट पर
-ऐसे लोगों की वजह से ही भगवान नाराज है और लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
-इन कमिशनखोरों की वजह से ही बारिश नहीं हो रही।
-30 प्रतिशत कमिशन के बाद टेंडर होते हैं कोई नहीं बोलेगा।
-सब कमिशनखोरी है, पूरी नगर पालिका भ्रष्टाचार में लिप्त है।
-पूरे ब्यावरा का कमिशन खाया, अब गौ माता को तो छोड़ दो।
(श्रीनृसिंह गौ शाला की फेसबुक वॉल पर की गई पोस्ट का कुछ अंश...)

हमें धमकी दी गई
हमने गौ माता की सुरक्षा के लिए नाली पर स्लोप बनाने का बोला जिसकी बात भी हुई थी तो ठेकेदारों ने हमें धमकी दी कि नहीं बनाएंगे स्लोप। अब कोई काम करवा के बता देना।
-प्रकाश कुशवाह, सदस्य, नृसिंह गौ शाला, ब्यावरा


मैंने किसी को मना नहीं किया
मैंने किसी को मना नहीं किया, मैं हमेशा मदद करता हूं। ठेकेदारों से बात करूंगा, क्यों ऐसी स्थिति बनी। प्राथमिकता से गौ शाला की नाली पर स्लोप बनावाया जाएगा।
-इकरार अहमद, सीएमओ, नपा, ब्यावरा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।