Skip to main content
राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
ब्यावरा. छुट-पुट बूंदाबांदी और बादलों की लुकाछिपी के बीच 17 दिन बाद मेहरबान हुए मानसून ने किसानों को खुश कर दिया। अलसुबह से शुरू हुई चार घंटे बारिश से शहर तरबतर हो गया, वहीं, जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पानी की खेच से खराब होने की कगार पर पहुंच चुकी खरीफ की उपज (सोयाबीन, मक्का, उड़द आदि) को अमृत मिल गया।





जिला मुख्यालय पर भी सुबह सात बजे से बारिश हुई, इसके अलावा जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर कम-ज्यादा रहा। बारिश से ब्यावरा के कई नीचे हिस्सों में पानी घुस गया, बरखेड़ा के स्कूल में पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, इससे बाथरूम और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के दौरान वहां कोई बच्चा नहीं था अन्यथा हादसा हो जाता। वहीं, समय पर सफाई नहीं होने से शहर से लगे ढकोरा मार्ग पर बना नाला उफान पर आ गया। इससे शहर से जुडऩे वाले गिंदौरमीना, खेड़ी गिंदौर, खांकरा तेजा, जामी, मलावर, सुंदरपुरा और आगर सहित करीब 30 से 35 गांवों का संपर्क टूट गया।

स्कूली बच्चे और दूध लेकर आने वाले ग्रामीण भी फंसे रहे। थोड़ा पानी कम होने के बाद बाइक सवार रिस्क लेकर नाले को पार करते रहे, चार से पांच घंटे तक नाला उफान पर रहा। उसके बाद पानी कम होने पर आवागमन सुचारू हो पाया।

ढकोरा मार्ग से होकर जाने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि समय पर सफाई नहीं हुई इसलिए दिक्कत आई, सफाई हो जाती तो ऐसे हालात नहीं बनते।

यहां भी आफत बनीं बारिश- हॉस्टल, थाने, खेत, घरों में घुसा पानी :

बालिका छात्रावास : पानी से होकर निकलीं छात्राएं...

सिविल अस्पताल रोड पर बनें पिछड़ा वर्ग कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास के मुख्य गेट पर पानी भर गया। रोड का काम अधूरा होने के कारण पूरा मार्ग जल मग्न हो गया। इससे छात्रावास जाने वाली छात्राओं को पानी में से होकर निकलना पड़ा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।