Skip to main content

dlightnewsसोनभद्र में पीड़ित परिवारों से कल मुलाकात करने पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को सोनभद्र (Sonbhadra) जा रहे हैं. यहां वे गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. राज्य सरकार के अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोनभद्र की घोरावल तहसील स्थित उम्भा-सपही गांव पहुंचकर सुबह 11.45 बजे मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे.  इसके बाद वह घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और दोपहर में जिला कलेक्ट्रेट में वह प्रेस को संबोधित करेंगे. 

उधर कांग्रेस ने सोनभद्र की घटना के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि सोनभद्र का नरसंहार देश के गरीब और किसान के खिलाफ है. ये हत्याएं संस्थागत मानी जाएं. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय देने की बजाय अजय सिंह उर्फ आदित्यनाथ की सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के दमन में लगी है. .शुक्रवार को सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंची  प्रियंका गांधी को शुक्रवार को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया. इसके बाद उन्हें मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया जहां शनिवार को उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान प्रियंका पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनती दिखाई दीं. उन्होंने महिलाओं को गले लगाकर घटना पर संवेदना भी व्यक्त की. इस मौके पर प्रियंका ने यह भी कहा, 'कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद की जाएगी.' प्रियंका जिस समय इन महिलाओं की समस्याएं सुन रही थीं, उस समय उनके चारों ओर सुरक्षाबलों का कड़ा घेरा दिखाई दिया. 
बता दें ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और गोंड आदिवासियों के बीच घोरावल तहसील में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए संघर्ष में दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी जबकि 28 अन्य जख्मी हो गये थे. पुलिस इस घटना में मुख्य आरोपी  प्रधान और उसके भतीजे समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले में जांच जारी है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।