Skip to main content

Sawan 2019: आज है सावन का पहला सोमवार, ऐसे करें महादेव को प्रसन्न


आज सावन का पहला  सोमवार (First Sawan Somvar) है. सावन के पहले सोमवार (Sawan Somwar) के मौके पर सुबह से ही देश भर के शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं. सावन (Sawan) के पहले सोमवार को वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, लखीमपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में उमड़े हुए हैं.
इलाहाबाद में सोमवार सुबह से ही मनकामेश्वर मंदिर के साथ ही हनुमत निकेतन में शिवालय में लोग लाइन में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं. लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर तो कानपुर में बाबा आनंदेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करने पहुंचे हैं.
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन को आतुर लोग रविवार रात से ही लाइन में लगे थे. बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने कांवड़ियों के जत्थों का वाराणसी पहुंचने का सिलसिला रविवार देर रात तक जारी रहा. बाबा को जल चढ़ाने के लिए काशी आने वाले रास्ते कांवड़ियों के बोल-बम के जयकारों से गूंज उठे. मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया वस्त्रों में कांवड़ियों का जत्था नजर आ रहा था.
वहीं, मध्य प्रदेश में सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी. मान्यता है कि बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सावन महीने के सोमवार को सवारी पर निकलते हैं.
मान्‍यता है कि सावन के महीने में शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कहा जाता है कि जो महिलाएं सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं उनके पति को लंबी आयु प्राप्‍त होती है. साथ ही अविवाहित लड़कियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है. पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. सबसे पहले जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया जाता है. इसके बद बेलपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, राई और फूल चढ़ाए जाते हैं. फिर धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ाने का विधान है. शिवलिंग के अभिषेक के बाद विधिवत् भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी जाती है. 


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।