Skip to main content

Realme Freedom Sale: रियलमी 3 प्रो, रियलमी 2 प्रो सहित अन्य रियलमी हैंडसेट पर मिलेगी छूट Dlight News


रियलमी मोबाइल्स भारत में रियलमी फ्रीडम सेल आयोजित करने वाली है। सेल का आगाज़ 1 अगस्त को होगा और यह 3 अगस्त तक चलेगी। यह सेल रियलमी की अपनी वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। इस दौरान Realme 3 Pro, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन सस्ते होने के साथ कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि वह भारतीय मार्केट 90 लाख यूज़र्स पूरे होने की खुशी में यह सेल आयोजित कर रही है। इसके अतिरिक्त रियलमी ने अपने Realme 3 स्मार्टफोन के डायमंड रेड कलर वेरिएंट से भी पर्दा उठाया है। इस खास वेरिएंट को रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Realme Freedom Sale के डील्स और ऑफर्स

सेल के दौरान रियलमी 3 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी। हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये में बिकेंगे। फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल रंग में मिलता है।

स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट को 699 रुपये के कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। यह फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। रियलमी 3 प्रो हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 4,045 एमएएच बैटरी, 25 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।

फ्रीडम सेल में रियलमी 2 प्रो को 500 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 10,490 रुपये में मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर 299 रुपये में कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान उपलब्ध होगा। रियलमी 2 प्रो हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3500 एमएएच बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

रियलमी सी1 की कीमत में भी अस्थाई कटौती की गई है। सेल के दौरान हैंडसेट का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 6,999 रुपये में मिलेगा। बता दें कि इस हैंडसेट की कीमत 7,499 रुपये है, यानी छूट 500 रुपये की होगी। रियलमी सी1 के अहम स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,230 एमएएच की बैटरी शामिल है।
 

रियलमी 3 का डायमंड रेड कलर वेरिएंट

रियलमी ने जानकारी दी है कि रियलमी 3 नए डायमंड रेड कलर रंग में उपलब्ध होगा। नए कलर वेरिएंट के बारे में हाल ही में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई थी। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हैंडसेट रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध होगा।

नया कलर वेरिएंट 1 अगस्त से रियलमी ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध होगा। हैंडसेट तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा- 3  जीबी + 32 जीबी, 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी 3 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, हीलियो पी70 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।