Skip to main content

आजम खान पर मायावती का बयान- उन्हें संसद में ही नहीं बल्कि समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए Dlight News

बसपा अध्यक्ष मायावती  ने लोकसभा में उपाध्यक्ष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा सांसद आजम खान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा है.  मायावती ने ट्वीट कर कहा ''सपा सांसद आजम खां द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा तथा सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और अति निन्दनीय है.''

लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के बाद हाल में सपा से नाता तोड़ चुकी बसपा प्रमुख ने कहा कि आजम को इसके लिये संसद में ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिये. गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खां की एक टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया और उनसे माफी की मांग की थी. पीठासीन सभापति रमा देवी ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019' पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे खां से आसन की ओर देखकर बोलने को कहा था.  इस पर खान ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया. 
पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने इसके लिए खां से माफी मांगने को भी कहा था.वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकसभा की पीठासीन सभापति रमा देवी पर टिप्पणी के मामले में सपा सदस्य आजम खान के खिलाफ ‘‘नजीर'' पेश करने वाली कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष को अधिकृत करने का  लोकसभा प्रस्ताव पारित कर सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।