Skip to main content

UGC Fake Universities List: यूजीसी ने जारी की फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्‍ट, यहां है पूरी जानकारी Dlight News



विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी कि यूजीसी (UGC) ने 23 स्वघोषित, फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की एक लिस्‍ट (UGC Fake Universities List) जारी की, जिनमें से सबसे अधिक आठ उत्तर प्रदेश में हैं. यूजीसी ने स्‍टूडेंट्स को इन संस्थानों में एडमिशन लेने के खिलाफ आगाह किया है. यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने कहा, "छात्रों और लोगों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन कर 23 स्वघोषित, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान चल रहे हैं." इनमें से आठ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं, उसके बाद दिल्ली में सात हैं. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं.

यूजीसी ने कहा, 'इन विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है और उन्हें कोई डिग्री देने का हक नहीं है.' दिल्ली में कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी, यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वोकेशनल यूनिवर्सिटी, एडीआर - सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग, विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट और आध्यात्मिक विश्वविद्यालय फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्‍ट में शामिल हैं. 
ये है फर्जी विश्‍वविद्यालयों की पूरी लिस्‍ट:
दिल्‍ली

1.  कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, नई दिल्‍ली
2. यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, नई दिल्‍ली
3. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, नई दिल्‍ली
4. एडीआर - सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्‍ली
5. एडीआर - सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्‍ली
6. विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट, नई दिल्‍ली
7. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्‍ली 
उत्तर प्रदेश

8. वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी (यूपी), नई दिल्‍ली
9. महिला ग्राम विद्यापीठ/ विश्‍व‍विद्यालय (वीमेन्‍स यूनिवर्सिटी), प्रयाग, इलाहाबाद (यूपी)
10. गांधी हिन्‍दी विद्यापीठ, इलाहाबाद
11. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्‍ट्रो कम्‍प्‍लेक्‍स होम्‍योपैथी, कानपुर
12. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
13. उत्तर प्रदेश विश्‍वविद्यालय, कोसीकला, मथुरा
14. महाराणा प्रताप शिक्षा निकतेन विश्‍वविद्यालय, प्रतापगढ़
15. इन्‍द्रप्रस्‍थ शिक्षा परिषद, इन्‍स्‍टीट्यूशनल एरिया, नोएडा 
कर्नाटक 

16. बडागानवी सरकार वर्ल्‍ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकाक, बेलगाम (कर्नाटक)
केरल

17. सेंट जोन विश्‍वविद्यालय, कृष्‍णट्म, केरल
महाराष्‍ट्र

18. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर 

ओडिसा
पश्चिम बंगाल

19. इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ ऑल्‍टरनेटिवमेडिसिन, कोलकाता
20. इंस्‍टीट्यूट ऑफ अल्‍टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, कलकत्ता 


21. न‍व भारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
22. नॉर्थ ओडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्‍चर एंड टेक्‍नोलॉजी, उड़ीसा

पुडुचेरी

23. स्‍त्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, पुडुचेरी

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।