Skip to main content

बजाज ने भारत में लॉन्च की नई CT 110 मोटरसाइकल, शुरुआती कीमत ₹ 37,997

बजाज ऑटो ने भारत में नई CT 110 सवारी मोटरसाइकल लॉन्च की है. नई बजाज CT 110 किक स्टार्ट वेरिएंट की जहां दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 37,997 रुपए रखी गई है, वहीं बाइक के इलैक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44 हज़ार 480 रुपए है. नई बाइक को कच्चे रास्तों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है और इसमें कई अपग्रेड्स किए गए हैं जिनमें सेमी-नॉबी टायर्स, बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लियरेंस, बड़ा और मजबूत क्रैशगार्ड और बेहतर राइडिंग के लिए बदले हुए सस्पेंशन शामिल हैं. इसके अलावा नई CT 110 में अपस्वेप्ट एग्ज़्हॉस्ट, रबर मिरर कवर्स और रग्ड लुक के लिए अगले सस्पेंशन पर बलाउस दिया गया है.CT 110 इलैक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपए है

CT 110 में 115cc का DTS-i सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4 bhp पावर और 9.81 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसका मुकाबला हीरो HF डॉन और TVS स्टार सिटी जैसी बाइक्स से होगा. कच्चे रास्तों पर चलने के साथ ये मोटरसाइकल शहरी इलाकों में भी बेहतर चलती है और इसका माइलेज भी प्रभावित करने वाला है. बाइक 5000 rpm पर पीक टॉर्क जनरेट करने लगती है, ऐसे में चढ़ाई पर बाइक का प्रदर्शन और बेहतर हुआ है.बेहतर कम्फर्ट के लिए बजाज ऑटो ने नई CT 110 में लंबी सीट दी है जो मोटे पैड्स के साथ आती है. फ्यूल टैंक पर भी रबर लगाई गई है जिससे इसेपर बेहतर पकड़ बनाई जा सके. बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक 
अबज़ॉर्वर्स लगाए गए हैं. दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक्स उपलब्ध कराए गए हैं जो कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं. ये बाइक तीन कलर्स - मैट ऑलिव ग्रीन के साथ येल्लो डेकल्स, ग्लॉस इबोनी ब्लैक के साथ ब्ल्यू डेकल्स और ग्लॉस फ्लेम रैड के साथ चटक लाल डेकल्स में उपलब्ध कराई गई है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।