Skip to main content

छत्तीसगढ़ : स्कूल में सांप काटने से 2 छात्राओं की मौत, दो शिक्षकों को किया गया निलंबित

जशपुर: 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की शुक्रवार को मौत हो गई. घटना के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जशपुर जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में बगीचा तहसील के टटकेला गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में दो छात्राओं पायल (10 वर्ष) और पार्वती (10 वर्ष) को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है. बगीचा के शिक्षा अधिकारी एम आर यादव ने बताया कि सुबह जब तीसरी कक्षा की दोनों छात्रा स्कूल में थीं तब उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया. जब इसकी जानकारी शिक्षकों को मिली तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. यादव ने बताया कि बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान पायल की मौत हो गई. वहीं अन्य छात्रा पार्वती को 
उपचार के लिए अम्बिकापुर भेजा गया. जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि टटकेला गांव के प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की मौत के मामले में वहां के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है. स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक हटकेश्वर यादव बगैर सूचना के अनुपस्थित थे जबकि शिक्षिका अनुपमा तिर्की ने सर्पदंश की घटना की सूचना के बाद भी छात्राओं को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र नहीं भेजा. यादव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित करने की अनुशंसा की गई थी. बाद में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं. उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को Dlight News टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।