Skip to main content

DlightNewsलखनऊ: दो महीने से बीमार नवजात को मां ने अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे फेंका, बताई यह वजह...

लखनऊ: 

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल से मंगलवार को एक मां ने अपने बीमार नवजात शिशु को नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि कुशीनगर जिले की महिला शांति को 26 मई को सात माह का लड़का पैदा हुआ था. चूंकि बच्चा समय से पहले पैदा हुआ था इसलिए वह बहुत ही कमजोर था और उसका वजन केवल 750 ग्राम था
बच्चे को ट्रॉमा सेंटर की चौथी मंजिल पर पीडियाट्रिक इमरजेंसी विभाग में रखा गया था. करीब दो माह से बच्चा 
अस्पताल में भर्ती था और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी स्थिति में बहुत धीमी गति से सुधार हो रहा था. डॉ. तिवारी ने बताया कि सुबह मां शांति अपने बच्चे के साथ थी कि अचानक उसने अपने बच्चे को उठाकर चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड की खिड़की के बाहर फेंक दिया. बच्चे को चौथी मंजिल से फेंकने के कारण उसकी तत्काल मौत हो गई.चौंक कोतवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मां शांति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दो माह से बच्चे के इलाज के बाद भी ठीक न होने के कारण वह 
मानसिक रूप से परेशान हो गई थी. उसने कैसे और किन कारणों से बच्चे को फेंका उसे भी इस बात की जानकारी नहीं है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।