Skip to main content

dlightnewsshahjahanpur

तिलहर/शाहजहांपुर
◆◆◆◆◆
बिजली बिभाग की लापरवाही के चलते गोवंश की मौत

◆◆◆◆◆
बिजली विभाग के कर्मचारियों की हठधर्मिता के चलते आए दिन गोवंश मौत का शिकार हो रहे हैं जहां एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोपालक हैं तथा गौबंश के हित मे तमाम योजनाए चला रहे है परन्तु अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं मामला तिलहर के ग्राम कपसेडा का है जहा बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव बालो द्वारा 15 से 20 प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा जर्जर तारों को ठीक नहीं करवाया गया एवं आए दिन जर्जर तारों के कारण यहां हादसे होते रहते हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं कल रात जर्जर तारों में उलझ कर करंट लगने से एक गोवंश
की मृत्यु हो गई हद तो तब हो गई जब तमाम अधिकारियों को फोन करने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी गांव में झांकने तक नहीं आया और गोवंश वहीं तारों में में उलझा पड़ा रहा है। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ की टीम मौके पर पहुंची एवं मृत का वंश का अंतिम संस्कार करवाया वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ने थाना प्रभारी संजय राय को उक्त प्रकरण की पूरी जानकारी दी तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कहा इस पर थाना प्रभारी
द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम मुकदमा पंजीकृत करेंगे साथ ही विद्युत विभाग के जेई का फोन राष्ट्रीय  गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री के पास आया तथा जेई द्वारा कहा गया कि आप मेरे खिलाफ मुकदमा लिखा कर मेरा क्या कर लेंगे ऐसे तो मुकदमे हम पर सैकड़ों चलते हैं मेरा कुछ नहीं होगा। अब देखना यह है की बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर प्रशासन किस प्रकार कार्यवाही करता है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।