Skip to main content

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी सुबह, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी



दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह थोड़ी उमस भरी रही. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा. जबकि, 24 और 25 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली - एनसीआर में 26 और 27 जुलाई को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मंगलवार को केरल में मुसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा कर्नाटक, पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार,
 उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, असम, मेघालय और तमिलनाडु में समान्य बारिश हो सकती है. बुधवार को गोवा और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है. जबकि कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में भी जबरदस्त बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में समान्य से तेज बारिश का अनुमान लगाया गया हैमौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर भी तेज बारिश का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों के अरब सागर के आसपास के 
इलाकों तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में 26 जुलाई यानी शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त बारिश हो सकती है. जारी अलर्ट में गोवा व उसके आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, सिक्कम, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का अनुमान है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।