Skip to main content

DlightNews Rajgarh Ri By Jitendra varma

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
ब्यावरा. हमेशा चर्चा में रहने वाली जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी समिति में अब व्यापारियों में ही आपस में तालमेल नहीं जम पा रहा है। कभी टैक्स चोरी, फर्जी अनुज्ञा के लिए प्रदेशभर में मशहूर हुई मंडी के व्यापारी अब आपसी तनाव के शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही तालमेल में गड़बड़ी होने से मौजूदा मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष ने शनिवार को सचिव को लिखित इस्तीफा दे दिया।



एसोसिएशन के हित में काम किया


अभी तक अध्यक्ष रहे रामगोपाल साहू ने आरोप लगाया कि मैंने हमेशा से एसोसिएशन के हित में काम किया है, हर व्यापारी की हर स्तर की हर संभव मदद की है। बावजूद इसके मंडी के बड़े और नामी व्यापारी बेवजह परेशान करते हैं। उनके लगातार किए जा रहे गलत आचरण के कारण मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। साहू ने बताया कि बड़े व्यापारी तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, दबाव बनाते हैं। कहते हैं कि यह काम हमसे पूछकर क्यों नहीं किया, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए।



तमाम बातों का उल्लेख किया गया

जबकि हर बार हर काम के लिए सभी की राय प्रॉपर ली जाती है। न सिर्फ वे मनमानी करते हैं बल्कि मुझे धमकाते भी हैं। इसी कारण मैं अपने पद से इस्तिफा दे रहा हूं। मेरे लिए उक्त बड़े व्यापारियों के ताने और दबाव सह पाना अब मुश्किल हो रहा है। प्रभारी सचिव जी. एल. दांगी को दिए इस्तिफे में उक्त तमाम बातों का उल्लेख किया गया है।



...और मंडी को नहीं मिला स्थायी सचिव
करीब सालभर पहले मंडी सचिव आर. के. रावत के ट्रांसफर के बाद आए नये सचिव वी. पी. पटेरिया भी यहां ज्यादा दिन नहीं रुक पाए। उन पर लगे आरोपों के बाद भोपाल में की गई कार्रवाई के बाद से भी गायब हैं। मंडी बोर्ड ने फिलहाल दांगी को प्रभार दे रखा है लेकिन स्थायी तौर पर सचिव फिलहाल ब्यावरा मंडी को नहीं मिला है। बीच में उम्मीद जताई जा रही थी कि कोई नया सचिव आएगा लेकिन आवक में लगातार हुई कमी और प्रदेश स्तर पर ही इसे ठंडे बस्ते में डाल देने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।