Skip to main content

Dlight News Top News Jio GigaFiber का व्यवसायिक लॉन्च 12 अगस्त को संभव

जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber को व्यवसायिक तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी जियो गीगाफाइबर सेवा को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा देगी। याद रहे कि मुंबई की इस कंपनी ने बीते साल जुलाई में आयोजित सालाना आम बैठक में जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया था। हालांकि, उस वक्त सेवा सिर्फ सीमित मार्केट के लिए थी। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के ज़रिए 1,000 शहरों में जियो गीगाफाइबर सेवा का आगाज़ किया था। लेकिन इसे व्यवसायिक तौर पर अभी भी लॉन्च नहीं किया गया है।

बीते हफ्ते तिमाही नतीजे घोषित करने के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खुलासा किया था कि जियो गीगाफाइबर सर्विस के बीटा ट्रायल अब आखिरी स्टेज में हैं। याद रहे कि बीटा ट्रायल का आगाज़ सेवा को लॉन्च किए जाने से पहले ही हो गया था।

तिमाही नतीजों के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियोगीगाफाइबर सेवा के बीटा ट्रायल बेहद ही सफल रहे हैं। स्मार्ट होम सॉल्यूशन को जल्द ही देश भर के 5 करोड़ घरों में मुहैया कराने का दावा किया गया था।
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि जियोगीगाफाइबर का व्यवसायिक लॉन्च कब होगा। द हिंदु अखबार ने मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि इन सर्विसेज को सालाना आम बैठक में पेश करने की योजना है जो 12 अगस्त को होगी। कंपनी होम ब्रॉडबैंड, इंटरटेनमेंट और स्मार्ट होम इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉल्यूशन से पर्दा उठाएगी।


Jio GigaFiber को सबसे पहले 4,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का नया वर्ज़न मार्केट में उतारा। इस सर्विस को 2,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट में उपलब्ध कराया गया।

खबर है कि रिलायंस जियो 600 रुपये में जियो गीगाफाइबर का कॉम्बो प्लान लाने वाली है। कंपनी ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग अपने कमर्चारियों के साथ कर रही है। यह प्लान गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड, जियो होम टीवी और जियो ऐप्स का एक्सेस एक साथ लाता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।