Skip to main content

DlightNewsJharkhand Ri By Animesh Samant झारखंड के गुमला में झाड़-फूंक के शक में 4 लोगों की निर्मम हत्या


गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसकारी गांव मे तीन परिवार के चार लोगों की डायन-बिसाही के आरोप में लाठी डंडे से पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान चापा भगत (65 वर्ष), पत्नी पीरी देवी (62 वर्ष), सुना उरांव (65 वर्ष), फगनी देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सभी झाड़-फूंक का काम करते थे. घटना रविवार अहले सुबह लगभग तीन बजे की है. अपराधियों ने चारों को घर से निकाला और गांव के आखाड़ा,आंगनबाड़ी केंद्र के पास ले गए और उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी के बाद समाजसेवी दामोदर सिंह ने सिसई थाना को पांच बजे सुबह सूचना दी. थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू दलबल के साथ सुबह छह बजे घटना स्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. 
तत्पश्चात एसपी अंजनी कुमार झा, बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार, गुमला एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस निरीक्षक बसिया बैजू उरांव, बसिया थाना प्रभारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की. मामले को लेकर ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नही थे. चापा भगत व पीरी झाड़-फूंक के साथ बाजार मे आलू प्याज बेचने का काम करते थे. इनके तीन पुत्र बुद्धदेव उरांव,सोमरा उरांव और फेकु उरांव है. बुद्धदेव व सोमरा बाहर मजदूरी करते है. दोनों पति-पत्नी बेटों से अलग रहते थे. सुना उरांव झाड़-फूंक के साथ खेती-बाड़ी भी किया करता था. सुना का एक बेटा शनि उरांव और बेटी शीलावंती कुमारी है. सुना की पत्नी का नाम सुनी देवी है. वहीं फगनी देवी भी झाड़-फूंक का काम करती थी. 

उसके चार बेटे शंकर उरांव, रोपना उरांव , मंगरू उरांव, विन्दु उरांव है. जिसमे शंकर, रोपना ,मंगरु परिवार के साथ मजदूरी करने के सिलसिले में बाहर रहते हैं. फगनी देवी बेटे से अलग अकेले रहती थी. बताया जा रहा है कि रात मे बारी-बारी से चारों को घर से निकाला गया. परिजनो के अनुसार अपराधी 9-10 थे और मुंह को ढका  हुआ था. एस पी अंजनी कुमार झा ने कहा कि वे हत्या की जानकारी के बाद सिसकारी गांव घटना स्थल पहुंचे. घर-घर जाकर पूछताछ की जा रही है. सभी लोग झाड-फूंक का काम किया करते थे. यह हत्या अंधविश्वास पर हुई है. हम सभी बिंदू पर छानबीन कर रहे है. पुलिस कैंप कर रही है. जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी होगी. 

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।