Skip to main content
प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ दिनांक- 27.07.2019 (थाना फतनपुर)
84 पेटी अवैध शराब (कुल 4032 शीशी)(कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रूपये)
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी जनपद प्रतापगढ़ के निर्देशन में, जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा अपने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । परिणामस्वरूप आज दिनांक 27.07.2019 को समय करीब 04.30 बजे भोर में उमेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष फतनपुर मय हमराह उ.नि. मनोज कुमार, उ.नि. सुनील कुमार, का0 संदीप कुमार, का0 पारस यादव द्वारा लखनऊ – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 
(हाईवे) पर तिवारी ढाबा से करीब 200 मी. आगे रोड पर सघन तलाशी की जा रही थी कि तभी रानीगंज की ओर से जौनपुर की ओर जा रही एक XUV500 काली कार जिसका नं0 UP62AE 2717 का चालक हम पुलिस वालों को देखकर कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया कि प्रबल बदमाश होने की आशंका को देखते हुये गाड़ी को हम पुलिस वाले दौड़कर घेरा गया तभी तीन व्यक्ति गाड़ी से कूदकर भागे । भागते समय एक व्यक्ति ने कहा कि अनिल भागो पुलिस है तभी उस व्यक्ति ने कहा कि पापा मैं भाग रहा हूं आप भी भागो । इस प्रकार दोनो के साथ एक व्यक्ति और झाड़ियों में छीपकर अंधेरे का फायदा उठाते हुये भागने में सफल रहे । पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर भी सफलता नही मिली । कार को चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर 84 पेटी (कुल 4032 शीशी) अवैध शराब पायी गयी एवं निरीक्षण किया गया तो गाड़ी के अंदर डेस्कबोर्ड से RC प्राप्त हुआ जिस पर UP62AE 1727 महिन्द्रा XUV500 अंकित है । जाहीद खान पुत्र शकील अहमद नि0 भंडारियान थाना मडियाहूं जौनपुर अंकित है व बरामद कार केप्लेट पर UP62AE 2717 अंकित है । अभि0गणों द्वारा धोखा देने के उद्देश्य से सही नं0 को बदला गया है । गाड़ी के चेकिंग से गाड़ी के अंदर से एक आधार कार्ड भी मिला जिसपर अनिल जायसवाल पुत्र गुलाब जायसवाल नि0 गंगारामपुर, संतरविदास नगर (भदोही) लिखा है तथा दूसरा व्यक्ति अनिल जायसवाल का पिता गुलाब जायसवाल इन लोगो के द्वारा अवैध रूप से मिश्रीत शराब लाभ लेने के लिए व धन कमाने के लिए बेची जा रही है । इनके खिलाफ अन्य जनपदों में भी अभियोग पंजीकृत है जहां से वांछित है तथा शातिर किस्म के शराब तस्कर हैं । यह शराब अरूणांचल प्रदेश की बनी हुई है । जिस परsale for अरुणांचल प्रदेश Only अंकित है । मौके से xuvगाड़ी मय 84 पेटी शराब के कब्जा पुलिस लिया गया तथा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 120/2019 धारा 60/63 Ex Act. व धारा 420,467,468,471,272,273 भादवि पंजीकृत है ।
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1. अनिल कुमार जायसवाल पुत्र गुलाब जायसवाल नि0 गंगारामपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही
2. गुलाब जायसवाल पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल नि0 गंगारामपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही ।
3. जाहिद खान पुत्र शकील अहमद नि0 भंडारियान थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर ।

बरामदगी का विवरण –
1. 84 पेटीअवैध शराब (कुल 4032 शीशी) Sale for Arunanchal Pradesh only कीमत करीब 2,80,000 रूपये ।
2. एक अदद चार पहिया वाहन महिन्द्रा XUV500 गाड़ी नं0 –UP62AE 1727 एवं बदला हुआ नं0–UP62AE 2717 

पुलिस टीम का विवरण –
1. थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, उ.नि. मनोज कुमार, उ.नि. सुनील कुमार, का0 संदीप कुमार, का0 पारस यादव थाना फतनपुर प्रतापगढ़ ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।