Skip to main content

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, इन राज्यों में भी हो सकती है तेज बारिश Dlight News

शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-

एनसीआर में शनिवार शाम तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं हरियाणा और पंजाब में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में कर्नाटक, केरल और उत्तरी राज्यों समेत देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है.
 27 जुलाई को इन राज्यों में हो सकती बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा और गोवा भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्कम, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है.
 रविवार को इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गुजरात और आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है. जबकि इन राज्यों से सटे इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. 
29 जुलाई को इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी
29 जुलाई को भी देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि गुजरात के कुछ जिलों में मुसलाधार बारिश हो सकती है. जबकि कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भी बारिश का अनुमान लगाया गया है. 

मंगलवार को इन राज्यों के लोग रहें सतर्क
मंगलवार यानी 30 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ के इलाके में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. जबकि तटीय कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में, कोंकण और गावा, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, मणिपुर में भारी बारिश की सभावना बताई जा रहीहै.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।