Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पूरा रखा जाए ख्याल - मुख्य सचिव

यातायात व्यवस्था देर तक ना किया जाए प्रभावित आम जनमानस को ना हो किसी प्रकार की दिक्कत

गोरखपुर। महामहिम राष्ट्रपति के 28 अगस्त को पिपरी भटहट में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास व सोनबरसा बाजार में श्री गुरु गोरक्षनाथ आयुर्वेद विश्वविद्यालय का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा किया जाएगा राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए लखनऊ से लगाए गोरखपुर तक के आला अधिकारी दिन-रात एक कर राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की तैयारियों में लगे हुए हैं आज लखनऊ से मुख्य सचिव आर के तिवारी व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर गोरखपुर एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल में एडीजी जोन अखिल कुमार सीडीओ इंद्रजीत सिंह अपर आयुक्त अजय कांत सैनी पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय आरटीओ अनिता सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से कहा कि महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश के 28 अगस्त को गोरखपुर में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को सकुशल व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारी लग जाए जो भी कमियां दिखाई दे रही हैं।

उसे दुरुस्त कर लिया जाए जैसे निमंत्रण पत्र व शिलान्यास और लोकार्पण शिलापट्ट पर सही तरीके से हिंदी और इंग्लिश में  सही स्थानों पर नाम अंकित होना चाहिए कहीं किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिए इसका संबंधित अधिकारीगण पूरा ख्याल रखते हुए निमंत्रण पत्र व शिलापट्ट तैयार कराएं साथ में ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहना चाहिए महामहिम के आगमन और प्रस्थान के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुछ क्षणों के लिए ही यातायात संचालन बाधित किया जाए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार का आवागमन में व्यवधान ना हो सके इसका संबंधित अधिकारीगण  पूर्ण रुप से पालन करेंगे  महामहिम का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुरूप निर्धारित है उसका ध्यान रखते हुए समय के 5 मिनट पहले व  5 मिनट बाद तक ही आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए यातायात संचालन को प्रभावित किया जाए और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए यातायात प्रभावित के दौरान किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी इसका संबंधित अधिकारी पूर्ण रुप से पालन करायेगे।  रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।