Skip to main content

DlightNews

*आजादी की 75वीं वर्षगांठ "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर सीआरसी गोरखपुर में आयोजित हुई ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
आजादी की 75वीं वर्षगांठ "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर आज सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन माध्यम से एक कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीआरसी गोरखपुर के दिव्यांगजन, स्थानीय महाराणा प्रताप बालिका और बालक इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज, एल एफ एस अकैडमी हरैया, वत्सल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में जहां आयु वर्ग 12-18 में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने प्रथम, महाराणा प्रताप बालक इंटर कॉलेज के छात्र ने द्वितीय तथा महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं आयु वर्ग 4 से 12 में सीआरसी गोरखपुर की अंशिका ने प्रथम, समृद्धि ने द्वितीय तथा वत्सल पब्लिक स्कूल की साक्षी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांगजनों के आयु वर्ग 19-25 में आशुतोष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में हो रहा है। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक, श्री राजेश कुमार, प्रवक्ता, श्री अमित कुमार तथा विशेष शिक्षक श्री नागेंद्र पांडे ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक अरविंद पांडे सहित श्री रॉबिन आदि मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।