Skip to main content

DlightNews

*हादसे की दावत दे रहा मैलानी खुटार रोड*



लखीमपुर खीरी मैलानी खुटार  रोड के  जंगल से A-1भट्ठे के पास सड़क पर बड़े गढ्डो तथा टूटी रोड के कारण राहगीरों तथा छोटे बड़े वाहनों का निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।यह एक बड़े हादसे की दावत दे रहा रोड जब कि प्रशासन आराम से चेन की नीद सो रहा है। टूटी सड़क के कारण हादसे का डर रहता है।गड्ढों की वजह से रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।जबकि यह रोड सीधा मैलानी होकर दुधवा नेशनल पार्क तक ले जाता है। यहां से गुजरने पर वाहन तेजी से उछल जाता है, उछलने पर कोई वाहन अनियंत्रित होकर पलट सकता है। रोड किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है। पता नही रोड है यह गढ्डों में रोड में है।जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते है।आए दिन गड्ढे बचाने के चक्कर में राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।अधिकारी मौन बैठे हुए है।क्या इस रोड से विधायक आदि नेताओं का भी गुजरना पड़ता है लेकिन किसी को भी कुछ नही दिख रहा सब बैठे है चैन की नीद सो रहे है।रोड को ठीक कराने का ध्यान नहीं देते हैं जरा सा चूकने पर चोट लगनी तय है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।