उत्तरप्रदेश
गोरखपुर: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल
Aug 7, 2021 - 18:11
गोरखपुर: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल
सहजनवा गोरखपुर | घटना कभी भी किसी के साथ कही भी घट सकती है इसका अंदाजा किसी को नही होता है । सहजनवा थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे के पास शनिवार को दोपहर में कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी जिसमे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को राहगीरों और पुलिस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लाया गया, जहां पर डाक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होता न देख कर जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिए।
जानकारी के अनुसार घायल युवक संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम सीटकर के मूल निवासी है ।आपको बता दे कि ओमप्रकाश शर्मा एवं उनके मित्र जवाहरलाल शर्मा एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय गोरखपुर जा रहे थे । डुमरी चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक दूसरी तरफ से आ रही एक कार की चपेट में आ गई जिससे उन दोनों के पैर व सिर में गंभीर चोट लग गई ।
Comments
Post a Comment