Skip to main content

DlightNews

*कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीआरसी गोरखपुर ने ई-वेबिनार श्रृंखला 125 का आयोजन किया*                              *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
आज दिनांक 16 अगस्त 2021 को सीआरसी गोरखपुर ने कोविड-19 का पालन करते हुए न्यूरोमस्कुलर दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों की चलने संबंधी समस्या और पुनर्वास विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला 125 का आयोजन किया। वेबीनार को रिम्स रांची के सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट श्री देवेंद्र मुंडा ने संबोधित  किया। अपनी बात कहते हुए श्री मुंडा ने  ने कहा कि शारीरिक विकास में बच्चों को चलने से संबंधित कोई समस्या ना आए इसलिए उनके पैरों की मांसपेशियों का सामान्य विकास होना चाहिए। इसके लिए उनको अलग-अलग प्रकार की एक्सरसाइज करवाई जा सकती है, जिससे उनके  पैरों तथा मांस पेशियों का सामान्य विकास हो और उनमें चलने संबंधित कोई विकार उत्पन्न ना हो। अगर आवश्यकता पडे तो उनको सहायक उपकरण जैसे स्प्लिंट आदि का उपयोग करना चाहिए। इस समस्या के निदान के लिए पुनर्वास व्यवसायिकों की पूरी टीम काम करनी चाहिए जिसमें ओ.टी, पी.टी और पी एंड ओ प्रमुख रूप से होने चाहिए। यह  कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में हो रहा है। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त की। कार्यक्रम समन्वयक सीआरसी गोरखपुर के व्यवसायिक चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता श्री अमित कुमार कच्छप  ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सब के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सह-समन्वयक श्री अभिमन्यु मल्होत्रा, प्रोस्थेसिस और अर्थोसिस, सीआरसी गोरखपुर  ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में  50 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।