Skip to main content

DlightNews

*75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान सेफ सोसाइटी के द्वारा धर्मशाला चौराहा पर संस्थान "हम है ना" के प्रांगण में रेलवे स्टेशन और स्लम में रहने वाले बच्चों के साथ 15 अगस्त के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ और झंडा रोहण किया गया।*                              *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                          गोरखपुर 15 अगस्त 2021 बच्चो को स्वतंत्रता दिवस और तिरंगे के महत्व को बताया गया कि भारत वासियों के लिए आज का दिन बहुत  खास  है अपने देश की आज़ादी के लिए  महान विभूतियों ने अपने रक्त के एक एक बूंद का बलिदान दे कर भारत माता को गुलामी की  सिसकती हुई जंजीरो से मुक्ति दिलायी। अमर शहीदों को सलामी पेश करते है जिन्होंने ने अपने  व्यक्तिगत जीवन की परवाह न करते हुए समस्त भारत वासियों को अंग्रेज़ो के अत्याचार से मुक्ति दिलायी। आज उन्ही शहीदों की बलिदान का परिणाम है कि हम सब व्यक्तिगत और अधिकारिक रूप से स्वतंत्र  हैं, उन शहीदों को कोटि कोटि नमन है।  बच्चो ने अनुशासन को बरकरार रखते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया । कर्यक्रम समाप्ति के बाद सेफ सोसाइटी की तरफ से बच्चो को  मिष्ठान, तिरंगा और कोविड को मद्दे नज़र रखते हुए मास्क का वितरण किया गया । संसथान  "हम है ना " की तरफ से चाय, मिष्ठान, बिस्किट और छोले भटूरे  का वितरण किया गया  साथ साथ  मारवाङी मंच  रोटरी यूफोरिया के द्वारा  भी खाद्यान्न का वितरण हुआ। सेफ सोसाइटी निरन्तर 15 वर्षों से बाल अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है  जिस का उद्देश्य बच्चो और महिलाओं अधिकारिक रूप से उत्थान करना है। इस खास अवसर पर माननीय कार्यकर्ता ब्रजेश चतुर्वेदी, मनोज श्रीवास्तव , एज़ाज़ुल  खान, सबीहा शाहीन, शर्मिला गुप्ता, जसपाल सिंह, विशाल मिर्गवानी, जय नारायण श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव और मारवाङी मंच  रोटरी यूफोरिया की महिला पदाधिकारी  मौजूद थीं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।