Skip to main content

DlightNews

संस्था गीता रामेश्वरम एवं नेताजी सुभाष मंच के तत्वावधान में
इन्दौर की झांकियों की परम्परा को बढ़ावा देना और उसके लिए सतत् कार्य करने के लिए श्री राकेश वर्मा को 18वां मालव रत्न अलंकरण
चलित झाकियों की परम्परा खत्म ना हो जाए - श्री वर्मा

इन्दौर।  इन्दौर की गौरवशाली परम्परा को बढ़ावा देने के लिए और मेहनतकश चलित झांकी के कलाकारों को प्रोत्साहन मिले इस हेतु संस्था गीता रामेश्वरम एवं नेताजी सुभाष मंच के तत्वावधान में इन्दौर शहर का मालवा का सुप्रसिद्ध मालव रत्न अलंकरण झांकी कलाकार श्री राकेश वर्मा को शाल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र, चांदी के गणपति की प्रतिमा के साथ प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से कुश्ती श कला में कु. निलीमा बौरासी, रामदेवरा तक पद यात्रा करने वाले संतोष जाट, कोविड-19 महामारी के बीच अपनी नि:शुल्क सेवा देने वाले डॉक्टर राहुल एवं डॉ. विशाल भट्टाचार्य को भी सम्मानित किया।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि यह आयोजन 100 वर्षों से चली आ रही परम्परा को कायम रखने वाले चलित झांकियों के कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री सज्जनसिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि झांकियों की परम्परा कहीं खत्म ना हो जाए, इसके लिए हमें लगातार सजग और संघर्ष के साथ में इसे कायम रखने के लिए कलाकारों का प्रोत्साहन जरूरी है, जिससे उनका हौंसला और हिम्मत बनी रहे। मेहनतकस मंजदूर रात और दिन श्रम कर इस परम्परा को कायम रखे हुए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता श्री आनंद मोहन माथुर ने सम्मानित सभी कलाकारों को उज्जवल भविष्य कामना करते हुए हमारी परम्पराओं को आगे भी इसी तरह कायम रखने की उपदेश दिए।
अतिथि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विपीन वानखेड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघु परमार, मनोहर धवन, प्रवीण हरगांवकर, अजीत कुमार जैन थे।
इस अवसर पर 2019 में निर्णायक मंडल द्वारा झांकियों एवं मीलों, अखाड़ों के उस्ताद, कलाकारों और बालकलाकारों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने गणेश प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। देश भक्ति गीत गायक आफताब आलम कुरैशी ने अपने गीतों के माध्यम से धार्मिक एवं राष्ट्रीय एकता का माहौल बना दिया।
अतिथियों का स्वागत श्री राधेश्याम पटेल, विनोद पटेल, चेतन चौधरी, पूर्व पार्षद राधे बोरासी, देवीलाल गुर्जर, हुकम यादव ने किया। स्वागत भाषण पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंच अध्यक्ष मदन परमालिया ने किया। आभार माना चेतन चौधरी ने माना।
 इस अवसर पर रामनाथ गुरू व्यायाम शाला महिला श दल ने अपनी कला की प्रस्तुति देकर सबको अचंभित कर दिया।
भवदीय
( मदन परमालिया)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।