Skip to main content

DlightNews

*पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत उद्देश्य परक खुला विवेकानंद आदर्श पाठशाला*समाज का हर एक बच्चा शिक्षित हो: कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर शहर के सुविख्यात युवा समाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति नामक संगठन के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने समाज मे शिक्षा का अलख जगाते हुए तथा परिवर्तनशील माहौल बनाने हेतु अपने आवास राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम समिप होनहार व शिक्षा के प्रति उत्सुक व जागरुक बच्चों के लिए नि:शुल्क अध्ययन केन्द्र विवेकानन्द आदर्श पाठशाला का शुभारम्भ किये. इसके पूर्व ही ज्ञान कि देवी माँ वीणा वादनी सरस्वती जी कि प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर तिलक चंदन लगाकर धूप दीप प्रज्वलित किये. साथ ही लगभग 40 कि संख्या मे उपस्थित बच्चों को पठन-पाठन सामग्री मे काॅपी,किताब,पेन्सिल,इरेजर तथा साॅपनर भी युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अपने हाथों से बाटें, तथा बच्चों से कहे कि समय समय पर इसी प्रक्रार से पठन पाठन सामग्री नि:शुल्क वितरण किया जायेगा.प्रत्येक दिन दोपहर के बाद 2 घण्टे कि पाठशाला अंकिता तिवारी के संचालन मे सम्मपन्न होगा.
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा व ज्ञान अनमोल हीरा है जिसे कोई छिन भी नही पाता ना ही चुरा पाता है, समाज को शिक्षित करने के क्रम मे विवेकानन्द आदर्श पाठशाला जरुरतमंद व पढ़ाई प्रेमी जुनियर बच्चों के लिए नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर रहेगा.
मूहिम के अन्तर्गत पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत के उद्देश्य परक विभिन्न मोहल्लों के बच्चों को इकट्ठा करके समाज मे शिक्षा के प्रति एक अलख जगाने का कार्य करेगी. कोरोना वैश्विक महामारी मे एक तरफ वेरोजगारी बढ़ी है तो दूसरी तरफ महँगाई,यही सब सोंच करके कि बच्चों के माता पिता पर पैसे का बोझ ना पड़े  निशु:ल्क पढ़ाने का नेक कार्य प्रारम्भ किया गया.
कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि समय समय पर बच्चों मे बुद्धि विकसित करने हेतु सफल कार्यों के योजनाओं के साथ यह शिक्षण कार्य होता रहेगा
समाज से अनपढ़ शब्द को गायब करना है, जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होकर समाज मे परिवर्तन ला सके.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।