Skip to main content

DlightNews

*कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीआरसी गोरखपुर ने ई-वेबिनार श्रृंखला 124 का आयोजन किया।*                               *रिपोर्टर-बी.पी. मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 10 अगस्त 2021 को सीआरसी गोरखपुर ने कोविड-19 और कोविड के बाद दिव्यांग जनों पर मनोसामाजिक प्रभाव विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला 124 का आयोजन किया। वेबीनार को सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने संबोधित किया। अपनी बात कहते हुए श्री कुमार ने कहा कि कोविड-19 से दिव्यांगजन अनेक प्रकार की मनोसामाजिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जिसके लिए दिव्यांगजनों को ज्यादातर सकारात्मक गतिविधियों में लगा कर के तथा मानसिक स्वास्थ पुनर्वास हेल्पलाइन किरण 18005990019 पर सहायता प्राप्त करके उनकी मदद की जा सकती है। कार्यक्रम की सह-वक्ता श्रीमती शिवांगी श्रीवास्तव नैदानिक मनोवैज्ञानिक तथा मनो शांति सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ की डायरेक्टर ने कोविड-19 के दौरान दिव्यांगजनों को हुई समस्या से निजात पाने के लिए बताया कि उनको अपनी दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करना चाहिए तथा अच्छी सोच के साथ रोजमर्रा के कामों में लगना चाहिए।साथ ही साथ उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार उत्पादक गतिविधियां करनी चाहिए। यह  कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में हो रहा है। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त की। कार्यक्रम समन्वयक  श्री नागेंद्र पांडे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया किया। सह-समन्वयक श्री अरविंद कुमार पांडे ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।