हाथरस (बसगोई ) 18 अगस्त । विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी व उदासीनता के कारण आए दिन हो रही ताबड़तोड़ कटौती के कारण वर्तमान में गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ के लिए बसई विद्युत उपकेन्द्र 132 केवीए से आपूर्ति दी जा रही है। विद्युत विभाग के द्वारा पिछले कई दिनों से रात्रि में एक बजे के बाद अचानक विद्युत आपूर्ति की कटौती किए जाने के कारण विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।श्रावण मास में पिछले दिनों पडी बरसात के बाद अचानक सूर्यदेव की तेज तपन के कारण बढ रही गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार की रात्रि को डेढ बजे अचानक कटौती किए जाने के दौरान घरों में छोटे छोटे बच्चों को गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से चीख पुकार शुरू हो गई।इनपुट धर्मेन्द्र कुमार
DlightNews
Comments
Post a Comment