Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
दिनांक-28/08/2021
*फिराक गोरखपुरी की जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन*
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी एवं प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की जयंती के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के कार्यालय इलाहीबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की शख्सियत अद्भुत थी वह जितनी अच्छी उर्दू पर पकड़ रखते थे उतनी ही अच्छी अंग्रेजी भाषा पर उनकी उतनी ही अच्छी पकड़ थी और वह उर्दू जुबान से विशेष मोहब्बत और प्यार करते थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा की रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी हिंदी और उर्दू दोनों मंच पर समान रूप से स्वीकार किए जाते थे। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद आकिब और राज शेख ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।एकता उपाध्याय के सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जैसे ही *मिन्नत गोरखपुरी** ने पढ़ा...
सजा के अपने घर में गीता और कुरान रखते हैं,
जहां पर राम रखते हैं वही रहमान रखते हैं। 
लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।।
 *कासिम रजा* ने पढ़ा,
जुनूने इश्क तारी हो गया है,
लहू आंखो से जारी हो गया है।।
*सलीम मजहर गोरखपुरी* ने पढ़ा,
सुकून छीन के रंजो अलम बढ़ाने को,
तुम्हारी याद भी आती है दिल दुखाने को।।
*एकता उपाध्याय* ने पढ़ा,
वीरों की शहादत और बलिदान की खातिर,
चलो मोहब्बत की क्यारियों में फिर केसर उगाते हैं।।
साथ ही साथ शाहीन शेख ने महिलाओं के ऊपर अपना काव्य पाठ किया और दरक्षा सिद्दीकी ने इश्क के हवाले से अपना कविता सुनाई।
इस अवसर पर इज्जत गोरखपुरी, आशीष रुंगटा, मिनहाज सिद्दीकी, इमरान खान, सिराज सानू, सैय्यद इरशाद अहमद, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रणव तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।