Skip to main content

DlightNews

*राष्ट्रीय खेल दिवस‘ अवसर पर समाजवादी पार्टी जनपद में ‘खिलाड़ी घेरा‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया*                        *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर 29 अगस्त 2021     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में खोराबार के प्रा. वि. के फुटबॉल ग्राउंड में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस को खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के रूप में मना कर खिलाड़ियों की समस्याओं और भाजपा सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को कोई सुविधा न दिए जाने पर चर्चा हुई जिसमें कई नेशनल व कई इंटरनेशनल खिलाड़ी व समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता गण व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे । निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने जनपद में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
    ‘खिलाड़ी घेरा‘ का मूल संदेश व उद्देश्य खिलाड़ियों की आवाज उठाना था सपा खिलाड़ियों के साथ खडी़ है भाजपा सरकार में स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा-खोज की खामियां, खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में अपारदर्शिता व पक्षपात, स्पोर्ट्स  एकेडमियों की सीमित संख्या व अनुपलब्धता, खिलाड़ियों के लिये खेल व अभ्यास उपकरणों की कमी, स्थानीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीयस्तर पर प्रतियोगिताओं की अनियमितता, स्थानीय स्तर पर स्टेडियम की कमी व रखरखाव की समस्याएं, खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव व मनोवैज्ञानिक प्रोत्साहन की कमी, खिलाड़ियों के समुचित शारीरिक विश्राम की कमी, खिलाड़ियों के मानदेय में भेदभाव, खिलाड़ियों की सामाजिक सुरक्षा की उपेक्षा व स्वास्थ्य बीमा का विषय, खिलाड़ियों के साथ लैंगिक भेदभाव व अनुचित व्यवहार, खिलाडियों पर प्रशासन-प्रबन्धन का दबाव, खिलाड़ियों के आवागमन, उनके उपकरणों के सुरक्षित परिवहन तथा रहने-खाने की व्यवस्था की कमियां, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के क्रीड़ा-प्रांगणों, प्रशिक्षकों व सुविधाओं की कमी, लोकप्रिय खेलों के आगे अन्य खेलों की उपेक्षा, प्रशिक्षकों को कम वेतन, मानदेय व दुसाध्य कार्यदशाएं आदि है।
    खिलाड़ियों के साथ विभिन्न प्रकार के भेदभाव होतें है, आर्थिक पारितोषिक व वेतन की अनियमितता, वृद्ध खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की दीन-हीन अवस्था व पेंशन की समस्या, खिलाड़ियों पर खेल संगठनों का अनुचित दबाव, खिलाड़ियों पर राजनैतिक दबाव व राजनैतिक शोषण, विजेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से अधिक ‘राजनेताओं के प्रचार‘ की समस्या है निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा खिलाड़ियों के साथ खडी़ है भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों की उपेक्षा कर रही है भाजपा सरकार द्वारा छात्रों, नौजवानों, महिलाओं, किसानों,मजदूरों, बुनकर, कुटीर उद्योग का धंधे करने वाले किसानों का शोषण-उत्पीड़न किया जा रहा है। लगातार बढ़ती मंहगाई से किसान-मजदूर-नौजवान, बुनकर सबसे ज्यादा गरीब हो गयें है। आर्थिक तंगी के कारण लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं। अपराध चरम पर है देश की 75 वर्ष की आजादी में भाजपा-कांग्रेस की कुनीतियों के कारण किसान-मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। खेेलों के प्रति उदासीन सत्ता को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए खिलाड़ी भी तैयार बैठे है इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव विजय बहादुर यादव रजनीश यादव अमरेन्द्र निषाद दूधनाथ मौर्या जय प्रकाश यादव जितेंद्र सिंह नरसिंह यादव रामनाथ यादव बाबूराम यादव राम अजोर मौर्या राजेश यादव गिरिश यादव जितेंद्र यादव गविश दुबे एहतेसाम खान राहुल यादव रामजतन यादव हरेन्द्र यादव बृजेश कुमार गौतम नंदलाल कनौजिया सुमन पासवान देवेंद्र भूषण निषाद हरेंद्र यादव जावेद खान रणजीत पासवान सुरेंद्र निषाद सुनील आजाद कमल किशोर यादव ओम प्रकाश यादव बिंदा सैनी प्रमोद यादव सोमनाथ यादव श्याम यादव रवि शंकर राय परशुराम निषाद डॉक्टर प्रभु नाथ सोनकर घनानंद यादव स्वतंत्र सिंह यादव मनीष पांडे धर्मेंद्र यादव तथा फुटबॉल खिलाड़ी रमेश कुमार जावेद रईस मनोज कुमार रामकुमार राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी शिवानी सिंह शैल जायसवाल किरण कुमारी वर्षा कुमारी आदि मौजूद रही

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...