*सेंट्रल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर,गोरखपुर में ध्वजारोहण 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर, गोरखपुर में मनाया गया* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 15 अगस्त 2021इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रामेश्वर सिंह ने झंडारोहण झंडारोहण किया और छात्रों ,अध्यापकों एवं गणमान्य अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का समय एक विषम परिस्थितियों का है, इसमें हम लोगों को एकजुट और भाईचारा बनाकर रहने का प्रयास करना होगा. हमे अपने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करनी होगी .इसमें सभी की महान भूमिका है. उन्होंने बताया कि विगत दो साल से जिस विषम परिसिथतियो से देश जूझ रहा है उसमें सभी नागरिकों को धर्म,लिंग,रंग, जाति का भेद भाव भुला कर हमे एक जुट होना होगा.
DlightNews
Comments
Post a Comment