Skip to main content

DlightNews

एक्टर अनुपम श्याम का निधन, शरीर के कई अंगों ने छोड़ दिया था काम करना

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम का आज लंबी बीमारी के बाद मुम्बई में निधन हो गया। वे 63 साल के थे और किडनी से संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे।

टीवी के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अनुपम श्याम किडनी समेत कई बीमारियों से ग्रसित थे। मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में आज उन्होंने आखिरी सांस ली।छोटे पर्दे पर ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर हुए अनुपम श्याम पिछले साल से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इलाज में अनुपम श्याम को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की थी। जिसके बाद सोनू सूद, मनोज वाजपेयी, योगी आदित्यनाथ, राजा भैया जैसे कई मशहूर हस्तियों ने इनकी मदद की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से इन्हें इलाज के लिए 20 लाख रुपये मिले थे।फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा कि बेहतरीन अभिनेताओं में से एक अनुपम श्याम के कई अंगों की विफलता के कारण आज निधन हो गया है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति।अनुपम श्याम का जन्म उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। ये मुख्यत: विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। इन्होंने मन की आवाज-प्रतिज्ञा, नाम के टीवी सीरियल से नाम कमाया और फिर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते गए। इन्होंने स्लमडॉग मिलेनियर, बैंडिट क्वीन, लज्जा, बाजार जैसी कई बेहतरीन फिल्मो में भी काम किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।