*गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर पर रक्त दान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 8 अगस्त 2021 गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जटाशंकर में श्री गुरु नानक देव व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रक्तदान सेवा सोसायटी की तरफ से गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत कुल 31 रक्त दाताओ ने रक्तदान करके इस नेक काम मे अपनी सहभागिता की । रक्तदान से जीवन दान देकर किसी की जान बचाई जा सकती है।इसके लिए स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान के प्रति लोगो को जागरूक भी किया गया।
DlightNews
Comments
Post a Comment