Skip to main content

DlightNews

*गैर जिम्मेदार लोगों के कारण ग्राम वासियों को होना पड़ा परेशान।नाली के पानी में से निकली शव यात्रा।*

*दर्जनों शिकायतों के बाद भी नहीं हुई समस्या हल।*

*-*
देवास ,
मात मोर,
2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम मातमोर से ग्राम लसुडियालाड तक  सड़क का पक्का निर्माण कार्य किया गया था।इस दौरान ग्राम मातमोर मे पक्की नाली का निर्माण किया जाना था।हालांकि ग्रामीणों के दबाव के चलते निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण किया गया।लेकिन आधे अधूरे निर्माण के कारण बारिश के पानी एवं गांव की नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पाई।जिसके कारण आज ग्राम वासियों  को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उक्त मार्ग पर लगभग 500 फीट से अधिक मार्ग तालाब बन चुका है।उक्त मार्ग सीसी रोड का निर्माण किया गया था।लेकिन पानी की निकासी ना होने कारण उक्त मार्ग पर पानी भरा रहता है।जिससे आमजन को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 सोमवार के दिन मातमोर मे एक अजीब दृश्य देखने को मिला है।उक्त गंदे पानी में से ग्रामीणों को मजबूरन एक शव यात्रा निकालनी पड़ी है।मातमोर मे सोमवार के दिन एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उस की शव यात्रा गंदे पानी में से ही निकालना पड़ी।क्योंकि मुक्तिधाम का मार्ग उस रास्ते से ही गुजरता है।

*निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,ग्रामीणों ने कई बार की अधिकारियों एवं नेताओं से शिकायत।*

ग्रामीण भुजराम जाट ने बताया है कि नाली निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों को  नाली का सही से निर्माण कार्य करने का कहा था। लेकिन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण उक्त नाली निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।और आधा अधूरा कार्य करके छोड़ दिया है। इसके पश्चात कई बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों एवं बागली अनुविभाग के सभी अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर दी गई।लेकिन आज तक नाली की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
नाली निर्माण ना होने के कारण मार्ग पर पानी भरा रहता है इसके कारण स्थानी रह वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं।बारिश में तेज बारिश होने पर पानी घरों में भर जाता है नालियों का गंदा पानी भी मार्ग पर भरा रहता है। जिससे मच्छरों का भी प्रकोप हमेशा बना रहता है। नाली निर्माण की समस्याओं को लेकर क्षेत्रिय विधायक को भी कई बार लिखित में शिकायत कर दी गई लेकिन आज तक नाली कि समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।ना ही संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान करने के लिए आज तक यहां पर आए हैं।

*वर्जन...*
 कुछ कारणवश नाली का कार्य अधूरा रह गया था। मंगलवार के दिन से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
*श्री दुबे प्रधानमंत्री ग्राम सडक अधिकारी देवास*।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।