*काजल निषाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए काजल निषाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस ने लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। काजल निषाद के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि जनता का भरोसा लगातार सपा की मानवीय, सौहार्दपूर्ण और जनहितकारी नीतियों में बढता जा रहा है लोग सपा से निरंतर जुड़ रहे हैं।आज अपने समर्थकों सहित सपा की सदस्यता ग्रहण करने पर काजल निषाद का हार्दिक स्वागत है
DlightNews
Comments
Post a Comment