Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
सहजनवां में फसल के मुआवजे की माग को लेकर ग्रामीणो का प्रदर्शन।
सहजनवां में फसल के मुआवजे की माग को लेकर

गोरखपुर। सहजनवां पाली क्षेत्र के चङराव गाँव के ग्रामीणों ने बखिरा झील के पानी से बर्बाद हुई फसलो के मुआवजे की माग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि विगत तीन वर्षो से बखिरा झील के पानी से सैकड़ों किसानो की हजारो एकङ फसल बर्बाद हो रही है।शासन प्रशासन फसल बचाने का ना तो उपाय कर रहा है।ना ही फसल का मुआवजा मिल रहा है।तहसील स्तर के कर्मचारी अपने मनमाने ढंग से फसलो का सर्वे कर रिपोर्ट भेज देते है।ग्रामीणों के फसलो का सही ढग से आकलन नही करते जिसका कारण है हम ग्रामीण अपनी फसलो के मुआवजे से वंचित रह जाते है।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शासन सही आकलन करवाकर फसल के मुआवजे की माग किया है।रणजीत सिह,राधेश्याम सिह,हरिश्चन्द्र, रामगुलाम, सच्चिदानन्द,गोपाल ,बेचैन,सुमित्रा देवी,अमरीश कुमार,बम्हादेव सिह,जोखन गुप्ता, बेचन प्रसाद, जनार्दन सिह सहित अन्य ग्रामीण प्रदर्शन मे शामिल रहे। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।