Skip to main content

DlightNews

*देवास बागली*

*जिला संवाददाता राजेंद्र योगी की रिपोर्ट*
*बागली नगर मैं हमेशा ही पेश की है एकजुटता की नजीर नगर में आकर्षण झांकियां ताजिए सजाए गए*

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नगर बागली में मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया नूर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के प्रमुख व समाजसेवी अजीत मंसूरी ने बताया बागली हमेशा से ही शांति टापू रहा है सभी धर्म के लोग आपस में भाईचारा और प्रेम की भावना के साथ त्यौहार मनाते आ रहा है साथ ही उन्होंने बताया
ईद हर्ष का त्योहार है, तो मुहर्रम विषाद का। इस्लामधर्म के अनुयायी अपने शहीदों की याद तरोताजा रखने के लिए इस त्योहार को बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। इस्लामी इतिहास की सबसे दुःखद घटना की याद में वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख से दसवीं तारीख तक मुहर्रम मनाया जाता है। इस घटना का संबंध इस्लामधर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन के बलिदान से है। नगर में नूरी मस्जिद चौराहे पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा शरबत दूध वितरण किया गया इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर समाजसेवी डॉक्टर रामचंद्र राठौर पुरुषोत्तम सिसोदिया अजीत मंसूरी ,हनीफ भुट्टो पत्रकार नूर मोहम्मद, जुजार शाह इकबाल ,रफीक पत्रकार राजेंद्र योगी ,आदि सभी समाज सेवी प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे

समाजसेवी पत्रकार नूर मोहम्मद शेख ने कहा-
यह घटना इस्लाम की तवारीख में सबसे बड़ी खूनी शहादत है इसी के चालीसवें दिन 'चेहल्लुम' ( चालीसवाँ) मनाते हैं यह पर्व मानो श्राद्ध या श्रद्धापर्व है
इसी शहादत की यादगारी में इस्लाम माननेवाले मुहर्रम की पहली तारीख से दसवीं तारीख तक दस दिनों का मातम मानते हैं मुसलमानों में जो शिया हैं, उनके लिए तो यह घटना बहुत ग़मनाक-दर्दनाक है। वे जंजीर से अपने सीने और पीठ को पीट-पीटकर लहूलुहान कर लेते हैं औरतें स्याह मातमी पोशाक में नजर आती हैं। साथ ही उन्होंने बताया यहां रोज इमाम हुसैन की जीवन उपयोगी शिक्षा के बारे में बयां किया जाता है ताकि व्यक्ति उनकी शिक्षाएं आत्मसात कर अपना जीवन मानवता के कल्याण में लगा सके

 इस अवसर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सभी अपने घरों  व नगर चौराहा पर ताजिए सजाए गए सभी धर्मों के लोग दर्शन करते लोबान धोनी लेते वह मन्नत और दुआ मांगते नजर आए हैं!

*डी लाइट न्यू से जिला देवास
संवाददाता राजेंद्र योगी की रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।