Skip to main content

DlightNews

*स्मार्ट कंप्यूटर कोचिंग  बेला कांटा पिपराइच में धूम-धाम से मनाया गया 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस* ।
 *
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
 
कोचिंग का ध्वजारोहण ऑक्सफेम इंडिया के हृदय त्रिपाठी के द्वारा किया जिसमें उन्होंने ने बच्चो को बताया भारत में स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन राजपथ पर और विविधता में एकता, अखंडता का संदेश, सैन्य ताकत दिखाती कई झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाता है।
   स्वतंत्रता दिवस का यह दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अहिंसा और बिना किसी भेदभाव के सिद्धांतों के आधार पर स्वतंत्रता हासिल की।
      यही वजह है कि इस त्योहार को  महान उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।यह दिन राष्ट्रीय गर्व का दिन है।  यह हमें हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे  को जोड़े रखता है। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
             आजादी मिलने और संविधान लागू होने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।
            भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक इन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। एकजुट होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा।ध्वजारोहण में कोचिग के डायरेक्टर विशाल सिंह स्टाफ शबनम अंसारी,सैफ सोसाइटी से सबीहा शाहीन,प्रणाम भारत न्यूज़ के मंडल प्रभारी बी.पी.मिश्र ,फ़ास्ट प्लस न्यूज़ से फिरोज खान, हिमांशु सिंह,उ.प्र.पुलिस और साथ मे ललित मोहन त्रिपाठी,राजू चौरसिया,प्रिया सिंह,देवेन्द्र सिंह, अनामिका सिंह,साधना पासवान, प्रियंका,विजय लक्ष्मी ,हिना अंसारी, मनीषा,संगीता,अनुष्का सी पीएन,ब्यासमुनि ,राघवेन्द्र,नागेंद्र उज्जला,संदीप सिंह, रागनी भारती, खुशबू,प्रीति,दीपक,मानवेन्द्र,धीरज,राहुल सिंह,समीम,आदर्श तिवारी,दुर्गेश,सिद्धार्थ सिंह,अभय सिंहके साथ लगभग कोचिंग के पचास छात्र एवं छात्राये मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।