Skip to main content

DlightNews

इस्लामी माह मोहर्रम शरीफ़ कल से शुरू होगा।

हज़रत इमाम हुसैन की यादग़ार यौमे आशूरा का परम्परागत त्यौहार(20)अगस्त (2021) जुमा को मनाया जाएगा।

 तहफ़्फ़ुज़ ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) के प्रदेश अध्यक्ष हज़रत मौलाना ग़ुलाम नबी क़ादरी साहब, एवं शहर क़ाज़ी ग्वालियर, ने बताया कि इस्लामी कैलेण्डर वर्ष के एतबार से (1443) का पहला माह मोहर्रम शरीफ़ का पवित्र महीना अब कल से शुरू होगा। इस लिहाज़ से आग़ामी (19) अगस्त (2021) को प्रदेश भर में शहादत की रात मनाई जायेगी। जबकि(11)अगस्त (2021) से ही मस्ज़िदों,दरग़ाहों, इमामबाड़ों,खानकाहों, में मज़हबी इबादतें ,मजलिसें, नियाज़ फ़ातेेहा, लंगर हुसैनी (भण्डारे) शुरू भी होंगे। इसी तरह (20) अगस्त (2021) को परम्परागत मोहर्रम शरीफ़ के सभी कार्यक्रम होंगे। 
जिसमें सभी कार्यक्रमों में (Covid19) की गाईड लाईन का पालन किया जायेगा।
मौलाना ग़ुलाम नबी क़ादरी साहब, एवं शहर क़ाज़ी ग्वालियर ने वरिष्ठ अधिकारियों से गुजा़रिश की है।
मोहर्रम शरीफ़ की तैयारियों के सिलसिले में। 
ज़िला कलेक्टर साहब ,
 जिला एसपी साहब, 
जिला कमिश्नर साहब,
बिजली विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों तथा नगर निगम आयुक्तों से गुज़ारिश है।
 मोहर्रम शरीफ़ के अवसर पर नागरिकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ करने तथा सुरक्षा व्यवस्था करने की कृपया करें।
मध्य प्रदेश के सभी ज़िलों में तहफ़्फ़ुज़ ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की ज़िला इकाईयो के तत्वावधान में मोहर्रम शरीफ़ के परम्परागत सभी धार्मिक कार्यक्रम गंगा जमुनी संस्कृति के तहत नागरिकों के आपसी समन्वय से सद्भावनापूर्वक सम्पन्न होंगे।

मुस्लिम त्यौहारों को लेकर खास कर तहफ़्फ़ुज़ ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना ग़ुलाम नबी क़ादरी साहब, एवं शहर क़ाज़ी ग्वालियर। ने प्रदेशवासियों से मोहर्रम शरीफ़ का त्यौहार प्रदेश की गंगा जमुनी तहज़ीब के मुताबिक़ सांझी विरासत को सर्वोपरि रखते हुए आपसी सद्भाव, प्रेम, भाईचारे के साथ मनाने की पुरखुलूस गुजा़रिश की है।

भवदीय
मौलाना ग़ुलाम नबी क़ादरी          एवं शहर क़ाज़ी ग्वालियर  
        प्रदेश अध्यक्ष
  तहफ़्फ़ुज़ ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT)

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।