Skip to main content

DlightNews

*स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त के शुभ अवसर पर   पर  देश में फैले हुए करोना से मुक्ति दिलाने और उससे बचाव हेतु संस्थान सेफ सोसाइटी द्वारा नगर निगम के प्राँगण में 250 निःशुल्क  पी. पी. ई. किट   सफ़ाई कर्मियों को वितरण किया  गया*                            *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                           गोरखपुर 15 अगस्त 2021 जिस में 40 प्रतिशत महिलाएं और 60 प्रतिशत पुरुषों  की संख्या थी । सेफ सोसाइटी  का कोविड महामारी में देश की आम जनता के लिए बहुत सराहनीय प्रयास रहा है अब तक महाराज गंज, कुशीनगर और गोरखपुर के जिला अस्पतालों में  निःशुल्क वेंटिलेटर बेड मुहैय्या कराये गए हैं। इस के अलावा करोना काल के तीव्र गति में भिन्न भिन्न जिलो में जैसे महाराज गंज, बस्ती, देवरिया,गुड़गाँव, दिल्ली, कुशीनगर,बलिया और गोरखपुर आदि में करोना से जुडी हर सहूलियात  और राहत सामग्री जैसे चिकित्सकों के पैनल द्वारा मरीजों को निःशुल्क टेलीफोनिक कंसल्टेशन, मेडिसिन सपोर्ट, ऑक्सीमीटर, रेगुलेटर, वेंटिलेटर , आई. सी. यू. बेड, खाली सिलेंडर, ऑक्सीजन एवं खाद्य सामग्री वितरण और कोरोना रक्षक किट  का वितरण भी किया गया है। संस्थान  निरन्तर 15 वर्षों से बाल अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। स्ट्रीट चिल्ड्रेन को नॉन फॉर्मल शिक्षा, विभिन्न सरकारी विभाग की योजनाओं से जोड़ना, आई.सी.सी.पी.,आर्ट बेस्ड प्रोसेस के माध्यम से मनोवैज्ञानिक ट्रॉमा को दूर करना, सेफ्टी नेट के माध्यम से गुम हो गए बच्चों को परिवारों से पुनः एकाकीकरण, स्लम में रह रहे परिवारों को आजीविका के लिए सपोर्ट कर रही है। इस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के मेयर  सीताराम जय सवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, नगर निगम  के सचिव और संस्थान के  कर्मचारी बृजेश चतुर्वेदी, मनोज श्रीवास्तव , एज़ाज़ुल  खान, 90 ऍफ़ एम् लॉडस्पीकर से आर. जे. सोनी पाठक और अनिल दुबे उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।