Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

जलजमाव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Aug 6, 2021 - 18:42
       
जलजमाव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सहजनवा गोरखपुर | पिपरौली ब्लाक के पिपरौली बाजार कस्बे के धरमौली मोहल्ले के लोगों ने जलजमाव से त्रस्त होकर संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिपरौली बाजार कस्बे की प्रमुख सड़क जो धरमौली  मोहल्ले से होकर जाती है। बारहों महीने वहां जलजमाव रहता है। आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं ।कई लोग तो गिर कर उसमें चोटिल भी हो चुके हैं ।ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया पर आज तक नतीजा कुछ नहीं निकला।

पूरे कस्बे का सीवर का पानी बहते हुए इसी धरमौली  मोहल्ले के समीप पोखरे में आकर गिरता है। जहां जल निकासी की व्यवस्था ना होने की वजह से सड़क पर जलजमाव लग जाता है। जिससे धरमौली  मोहल्ले के नागरिकों सहित पूरे पिपरौली कस्बे के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी से त्रस्त होकर आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आकाश गुप्त, अमित सिंह ,चंदन सिंह, नईम अहमद, सुनील निगम, प्रिंस, आरती देवी ,कमलावती ,आशा देवी ,अब्दुल बारी ,कलावती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।