Skip to main content

DlightNews

जिला कलक्टर ने ई-मित्र केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
भरतपुर, 14 अगस्त। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को शहरी एवं ग्रामीण ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने कियोस्क धारकों से ई-मित्र के माध्यम से दी जा रही सेवाओं यथा मूल, जाति, पुलिस सत्यापन प्रमाण आदि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ई-मित्र प्लस
मशीनों के फायदों के बारे में जानकारी लेते हुए ई-मित्र कियोस्क पर उपस्थित ग्राहकों से लिये जा रहे शुल्क एवं आ रही समस्याओं के बारे में साथ ही कियोस्क धारकों को आने वाली समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने सभी ई-मित्र केंद्रो पर नवीनतम रेट लिस्ट लगाने एवं ग्राहकों से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही राशि लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतो में बैंकिंग वार्ता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने तहसील परिसर स्थित दीपक जैन ई-मित्र, बिजली घर चौराहा स्थित राजेन्द्र गोयल ई-मित्र, पंचायत समिति सेवर स्थित शेर सिंह ई-मित्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक)कमल किशोर शर्मा, पंचायत समिति सेवर प्रोग्रामर विश्वेन्द्र सिंह, सहायक प्रोग्रामर पीयूष कुलश्रेष्ठ जयकुमार सारस्वत एवं स्थानीय प्रदाता अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।