भरतपुर। उत्तर भारत ही नही अपितु समूचे देश मे आस्था के केंद्र राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के मुख्य महंत किशोरपुरी महाराज (88) का आज दोपहर जयपुर में निधन हो गया। बे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था लेकिन आज दोपहर को उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। महंत जी के निधन के समाचार के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी लाया जाएगा। संत परंपरा के मुताबिक उन्हें समाधि दी जाएगी। निधन की सूचना पर बालाजी कस्बे में शोक फैल गया। दुकानें बंद कर दी गईं। व्यापारी दुकानें बंद कर मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।
DlightNews
Comments
Post a Comment